जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। विकास परियोजनाओं की सौगात और जिला स्तर पर विकास की रफ्तार परखने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को ऊधमपुर पहुंचे। वह ऊधमपुर-रियासी दोनों जिलों में 25 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ नई विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को ऊधमपुर और रियासी में विकास कार्यों को नई गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।