National
टाटा स्टील कर्मियों को कब मिलेगा अपना घर? 14 साल से अटकी योजना पर फिर उठा सवाल, एमडी की कमेटी करेगी फैसला
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील कर्मियों के ''अपने घर'' का बहुचर्चित मामला मंगलवार को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया। कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) की वार्षिक संयुक्त विकास समिति (जेडीसी) की बैठक में जब यह सवाल उ
लेखक Jitendra Singh140K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील कर्मियों के ''अपने घर'' का बहुचर्चित मामला मंगलवार को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया। कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) की वार्षिक संयुक्त विकास समिति (जेडीसी) की बैठक में जब यह सवाल उठा, तो प्रबंधन ने न कोई नया वादा किया और न ही इसे नकारा, बल्कि सारा दारोमदार एमडी स्तर पर गठित उच्चस्तरीय समिति पर छोड़ दिया। प्रबंधन का कहना है कि इस समिति में यूनियन के तीनों शीर्ष पदाधिकारी शामिल हैं और वे इस योजना की व्यावहारिक राह तलाशने में जुटे हैं।



