जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-71 स्थित एक बिल्डर कंपनी के गोल्फ कोर्स में बने मिनी तालाब में नहाने गई चार बच्चियों में से दो की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम का है।
ऐसे हुआ हादसा
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के कटहरिया गांव के रहने वाले दोनों परिवार पिछले दस वर्षों से गुरुग्राम में रह रहे हैं और वर्तमान में फाजिलपुर की झुग्गियों में निवास कर रहे हैं। मृत बच्चियों के पिता रामविनय महतो और लाल बाबू ऑटो चालक के रूप में काम करते हैं।