जागरण संवाददाता, नैनीताल। दीपावली के बाद दिल्ली एनसीआर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों के एक्यूआई के स्तर में इजाफ के बाद पर्यटक साफ आबोहवा के लिए पहाड़ों का रुख करने लगे हैं।
दीपावली के अवकाश पर शहर के पर्यटन कारोबार ने भी जोर पकड़ लिया। भारी संख्या में पहुंचे पर्यटकों से शहर के अधिकतर होटल फुल हो गए। पार्किंग स्थलों के भरने के बाद सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति बनी रही।