National
झारखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला; कई को प्रमोशन भी
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। वन एवं पर्यावरण विभाग की अधिसूचना के अनुसार भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के कुल 39 अधिकारियों का
लेखक Dibyanshu Kumar184K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। वन एवं पर्यावरण विभाग की अधिसूचना के अनुसार भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के कुल 39 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है।
इसमें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधिसूचना के अनुसार, राजकुमार वाजपेयी, जब्बर सिंह, कर्मा जिम्पा भुटिया, सिद्धार्थ त्रिपाठी और एसआर नटेश समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।



