National
बिहार के नगर निकाय कर्मियों के लिए खुशखबरी, अब बिना प्रमोशन के भी वेतन वृद्धि का लाभ
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Urban Development Department: बिहार के नगर निकाय कर्मियों के लगातार संघर्ष ने आखिरकार अपना असर दिखा ही दिया है।
लेखक Babul Deep105K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Urban Development Department: बिहार के नगर निकाय कर्मियों के लगातार संघर्ष ने आखिरकार अपना असर दिखा ही दिया है।
विभाग की ओर से अब उन्हें बिना प्रमोशन मिले भी वेतन वृद्धि यानी वित्तीय उन्नयन का लाभ देने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। पहले स्थिति यह थी कि नगर निकाय में पद खाली नहीं होने के कारण कई नियमित कर्मी बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो जाते थे।



