National
आगरा में किले के सामने तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत
जागरण संवाददाता, आगरा। किले के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 16 वर्ष के नैतिक पुत्र भोला सिंह निवासी सुल्तानपुरा कैंट और विशाल पुत्
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। किले के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 16 वर्ष के नैतिक पुत्र भोला सिंह निवासी सुल्तानपुरा कैंट और विशाल पुत्र मनोज निवासी मंटोला के रूप में हुई है। बाइक सवार उनका तीसरा साथी 19 वर्ष का प्रेम पुत्र धर्म निवासी मंटोला गंभीर घायल हो गया।
घटना मंगलवार देर रात 11: 30 बजे की है। मंटोला निवासी विशाल बस्ती में रहने वाले अपने मित्र प्रेम और सुल्तानपुरा निवासी नैतिक के साथ बाइक सदर की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार बिजलीघर से रामलीला मैदान की ओर बाइक मोड़ते समय उसकी रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग को तोड़ते दूसरी ओर चली गई।



