राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा ने शहर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। एक नवंबर को चंडीगढ़ दौरे के दौरान उन्होंने शहर की चार दशक पुरानी समस्याओं के समाधान को मंजूरी देने के संकेत दिए थे।
उन्होंने कहा था कि प्रशासक जल्द घोषणा करेंगे, लेकिन समस्याओं का खुलासा नहीं किया था। अब इस घोषणा ने विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।