जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली पर पंच पर्व मनाया जा रहा है, छठ पूजा पर घर पहुंचने की अब होड है। रेलवे और बस स्टेशनों पर दोपहर बाद से भीड़ उमड़ने लगी है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। पूर्वांचल व बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी दिखी।
प्रमुख ट्रेनों के जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। दरवाजों और गलियारों में यात्रियों की भीड़ के चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। परिवार और सामान के साथ स्टेशन पहुंचे लोग ट्रेनों में जैसे तैसे सवार हुए।