जागरण संवाददाता, नूंह। सर्दी बढ़ने के साथ अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का समय भी बदल जाएगा। सुबह की ठंड में बच्चों को जल्दी घर से निकलने की परेशानी से बचाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नई समय-सारिणी जारी की है।
इसके तहत 15 नवंबर से जिले के सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे पढ़ाई शुरू होगी और छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी। वहीं, डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की पहली पारी का समय भी बदल दिया गया है।