जागरण संवाददाता, बांका। 53rd National Science Exhibition Puducherry: बांका जिले की ग्रामीण प्रतिभा ने एक बार फिर शिक्षा जगत में जिले का मान बढ़ाया है। फुल्लीडुमर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआर की प्रतिभावान बाल विज्ञानी श्रेया कुमारी का विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।