National
बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा, हमीरपुर में गोवर्धन पूजा के बाद 12 सालों तक मौन व्रत के लिए निकले मौनियां
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। नगर गोहांड सहित आसपास के गांवों में गोवर्धन पूजा के बाद सोमवार को पारंपरिक मौनिया निकले। बुंदेलखंड की प्राचीन लोक परंपरा से जुड़े मौनियों ने मौन साधना और मौनिया नृत्य के साथ अपनी धार्मिक यात्रा
लेखक Mohit Dwivedi134K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। नगर गोहांड सहित आसपास के गांवों में गोवर्धन पूजा के बाद सोमवार को पारंपरिक मौनिया निकले। बुंदेलखंड की प्राचीन लोक परंपरा से जुड़े मौनियों ने मौन साधना और मौनिया नृत्य के साथ अपनी धार्मिक यात्रा शुरू की।
मौनिया नृत्य और मौन साधना की यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। इस परंपरा में मौनिया 12 वर्षों तक व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान दो दिन का निर्जला उपवास किया जाता है और इस अवधि में मौनिया एक शब्द भी नहीं बोलते। सोमवार सुबह गोहांड स्टैंड पर मौनिया एकत्र हुए।



