National
गोरखपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, अब 17 को आएगी मतदाता सूची
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, मतदेय स्थलों के संभाजन और नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिय
लेखक Rajeev Ranjan57K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, मतदेय स्थलों के संभाजन और नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें चुनावी तैयारियों की जानकारी देने के साथ मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन की नई तारीख घोषित की गई।
बैठक में बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन अब 12 नवंबर के स्थान पर 17 नवंबर को होगा। हालांकि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्य कार्य पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही जारी रहेंगे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे 17 नवंबर को प्रकाशित होने वाली निर्वाचक नामावली के आधार पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से तैयार की जाने वाली सूची उपलब्ध कराने में सहयोग करें।



