राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या जाने की चर्चा को लेकर भाजपा हमलावर है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि यदि अखिलेश को सच्चा पश्चाताप है तो उन्हें 12 की जगह छह दिसंबर को रामलला का दर्शन करना चाहिए।
सैकड़ों रामभक्तों की हत्या के लिए माफी मांगनी चाहिए। पंकज चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीतिक पैंतरेबाजी के बजाय अखिलेश को अपने अतीत और पार्टी के कारनामों का जवाब देना चाहिए।