National
अयोध्या दीपोत्सव 2026: बेलारूस के मिकालाई की अगुवाई वाले विदेशियों के दल ने दो दिन मनाई दीपावली
प्रवीण तिवारी, अयोध्या। रूस, बेलारूस व यूएस से अलग-अलग विदेशी भक्त भी रामनगरी पहुंचे। बेलारूस के ड्रनिच मिकालाई व रूस की रूसा लास यूलिया ईकाटेरिना तथा यूरी भी अपने साथियों के साथ यहां पहुंचीं। जलपान के बाद वह अयोध्या भ्र
लेखक Praveen Tiwari173K पढ़े गए

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। रूस, बेलारूस व यूएस से अलग-अलग विदेशी भक्त भी रामनगरी पहुंचे। बेलारूस के ड्रनिच मिकालाई व रूस की रूसा लास यूलिया ईकाटेरिना तथा यूरी भी अपने साथियों के साथ यहां पहुंचीं। जलपान के बाद वह अयोध्या भ्रमण पर निकलीं।
इस दल ने दो दिन दीपोत्सव मनाया। पहली बार सात नवंर को राम की पैड़ी पर तथा दूसरी बार दीपावली के दिन झुनकी घाट पर दीयों काे सजाया और दीप प्रज्वलित किए। रामलला का दर्शन कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। यूक्रेन व रूस युद्ध को लेकर उनका दर्द भी सामने आया।



