जागरण संवाददाता,मीरजापुर। दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग के आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास खजुरी नदी पर निर्माणाधीन तीसरी रेल लाइन के दौरान मंगलवार की शाम छह बजे मिट्टी बैठने से डाउन की ओर जाने वाली मेन लाइन और ओएचई का पोल धंसकर गिर गया। इसकी जानकारी होते ही तीसरी लाइन का काम करने वाले दो कर्मियाें ने लाल कपड़ा दिखाकर पीडीडीयू की तरफ जा रही गोदिंया बरौनी को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।