National
मुर्गी पालन से 35 हजार रुपये कमा रहीं अयोध्या की उम्मतून निशां, 50 परिवारों को दे रहीं रोजगार
नफीस खां, अयोध्या। हौसले बुलंद हों, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी लिख सकती है। इसकी मिसाल हैं बहोरिकपुर- मुरादाबाद की उम्मतून निशां, जिन्होंने कुक्कुट पालन को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाने के साथ करीब 50 महिला
लेखक Nafees192K पढ़े गए

नफीस खां, अयोध्या। हौसले बुलंद हों, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी लिख सकती है। इसकी मिसाल हैं बहोरिकपुर- मुरादाबाद की उम्मतून निशां, जिन्होंने कुक्कुट पालन को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाने के साथ करीब 50 महिलाओं और पुरुषों को रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। आज वह कुक्कुट पालन के जरिए प्रतिमाह 30 से 35 हजार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं।
उम्मतून निशां ने वर्ष 2020 में चांद आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर 12 महिलाओं को जोड़ा। इसके बाद स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 11 जुलाई 2024 को बीएमएम जितेंद्र पांण्डेय व आजीविका मिशन के ब्लाक प्रभारी भगवानदीन के सहयोग से 200 चूजों के साथ मुर्गी पालन शुरू किया।



