National
दिल्ली की हवा में घुला जहर: दीवाली के अगले दिन 80 फीसदी प्रदूषण पटाखों से, आज भी 'बेहद खराब' वायु गुणवत्ता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मॉडल के अनुसार, दीवाली के अगले दिन सोमवार को दिल्ली के प्रदूषण में 80 प्रतिशत से ज्यादा योगदान पटाखों के धुएं का था। शहर पहले से ही कई स्रोत
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मॉडल के अनुसार, दीवाली के अगले दिन सोमवार को दिल्ली के प्रदूषण में 80 प्रतिशत से ज्यादा योगदान पटाखों के धुएं का था। शहर पहले से ही कई स्रोतों से प्रदूषण झेल रहा था, फिर भी आतिशबाजी का असर साफ दिखा।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 13 नवंबर तक दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। शुरुआती आंकड़ों में कुछ स्टेशनों पर एक्यूआई 380 के आसपास दर्ज किया गया है। घना कोहरा और कम तापमान प्रदूषण को जमीन के पास बनाए रख रहा है। दिल्ली सरकार पानी छिड़काव और अन्य उपाय जारी रखे हुए है।



