जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक नवंबर से राम मंदिर की दिनचर्या बदलने के बाद पास व्यवस्था में भी बदलाव कर दिया। अब दोपहर की एक स्लाट का समय दो घंटे के बजाय डेढ़ घंटे कर दिया गया है।
इससे पहले एक स्लाट (सुबह 11 से 12 बजे) का समय ही एक घंटे रहा, जबकि अन्य छह स्लाटों के दर्शन पास दो-दो घंटे के लिए जारी होते थे।