संवाद सहयोगी, हजारीबाग। अखिल भारतीय किसान सभा एवं झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्य के सरकारी कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है।
मंगलवार को हजारीबाग परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास विभाग, जिला परिषद, विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग समेत कई विभागों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पूरे झारखंड में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।