National
21 साल देश की सरहद बचाई, अब भाई की जिंदगी बचाने के लिए ढाल बनी बहन; लिवर का हिस्सा करेगी दान
जागरण संवाददाता, रांची। देश की सेवा कर चुके सेना के सेवानिवृत्त जवान राजीव को नई जिंदगी देने के लिए बड़ी बहन ने लिया लिवर का एक हिस्सा दान करने का फैसला, रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, त्याग और समर्पण से भी मजबूत होते हैं। इस
लेखक Jayanti Munda Kachhap86K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। देश की सेवा कर चुके सेना के सेवानिवृत्त जवान राजीव को नई जिंदगी देने के लिए बड़ी बहन ने लिया लिवर का एक हिस्सा दान करने का फैसला, रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, त्याग और समर्पण से भी मजबूत होते हैं। इसका भावुक उदाहरण हैं ममता सिंह, जिन्होंने अपने छोटे भाई राजीव की जिंदगी बचाने के लिए अपने लिवर का एक हिस्सा दान करने का निर्णय लिया है।
राजीव ने वर्ष 2002 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा शुरू की और करीब 21 वर्षों तक अपना योगदान देने के बाद 2023 में सेवानिवृत्त हुए। लेकिन सेवानिवृत्ति के उसी वर्ष अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। शुरुआती जांच में लिवर कैंसर की आशंका जताई गई, हालांकि बाद की जांच में कैंसर की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन उनका लिवर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाया गया। डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी।



