संवाद सूत्र, बिहटा। बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में मंगलवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
अपराधियों ने दरवाजा खुलवाया और जैसे ही युवक बाहर आया, उसके सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि स्वजन में कोहराम मच गया।