National
रेलवे में बड़ा बदलाव, अब कारीगर नहीं कहलाएंगे ट्रैक कर्मचारी; 4 ग्रेड में बनेगा नया कैडर
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। रेलवे में पटरियों की मरम्मत और रखरखाव करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की अलग-अलग श्रेणियां खत्म कर एक नया कैडर बनाया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्णय के बाद ये कर्मचारी मल्टी-स्
लेखक Arvind Choudhary152K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। रेलवे में पटरियों की मरम्मत और रखरखाव करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की अलग-अलग श्रेणियां खत्म कर एक नया कैडर बनाया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्णय के बाद ये कर्मचारी मल्टी-स्किल्ड ट्रैक टेक्नीशियन (एमएसटीटी) कहलाएंगे।
अभी इन श्रेणियों के कर्मचारी कारीगर कहलाते हैं। वेतनमान के आधार पर उनके चार ग्रेड होंगे। रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव निदेशक शत्रुघ्न बेहरा ने 5 नवंबर को सभी जोनल रेलवे को 20 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। बोर्ड ने विलय की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 20 नवंबर 2026 की समयसीमा भी तय की है।



