National
दक्षिण भारत से झारखंड-बिहार लौटना होगा आसान, रांची समेत इन स्टेशनों से गुजरेगी छठ स्पेशल ट्रेन
जागरण नेटवर्क, रांची। छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अनुसार, पोत्तनूर से दरभंगा के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन क
लेखक Amit Singh64K पढ़े गए

जागरण नेटवर्क, रांची। छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अनुसार, पोत्तनूर से दरभंगा के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन रांची, बोकारो, धनबाद और जसीडीह होकर दरभंगा पहुंचेगी। इससे दक्षिण भारत में रहने वाले झारखंड और बिहार के यात्रियों को घर लौटने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।



