National
स्वच्छता का संकल्प: भागलपुर के बरारी घाट पर चला सफाई अभियान, मां काली की विदाई के साथ छठ की तैयारियों में जुटा शहर
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Chhath Ghat Cleanliness Barari Pul Ghat: दीपावली का उल्लास संपन्न होने के बाद रेशमी शहर भागलपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ के अनुरूप स्वच्छता, शुचिता और सामूहिक अनुशासन का अभ्यास शुरू
लेखक Jitendra Kumar160K पढ़े गए
-1794366132726.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Chhath Ghat Cleanliness Barari Pul Ghat: दीपावली का उल्लास संपन्न होने के बाद रेशमी शहर भागलपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ के अनुरूप स्वच्छता, शुचिता और सामूहिक अनुशासन का अभ्यास शुरू हो गया है। शहर में मंगलवार शाम से आरंभ हुई मां काली की भव्य विसर्जन शोभायात्राएं आज (बुधवार) शाम तक पूरी कर ली जाएंगी। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शहरवासी पूरी तरह से छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान की तैयारियों में रम गए हैं।



