National
असम में रेल हादसा, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बचाव अभियान जारी
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। बुधवार सुबह असम में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके दिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।
लेखक Digital Desk88K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। बुधवार सुबह असम में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके दिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, मिजोरम से कोलकाता जा रही यह यात्री ट्रेन अपने इंजन (लोकोमोटिव) समेत पटरी से उतर गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह हादसा आज तड़के हुआ। ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण, घायलों की सटीक संख्या और नुकसान के स्तर के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।



