जागरण टीम, हिसार। हरियाणा में ठंड की दस्तक के साथ ही फिजा में घुला जहर लोगों की सांसों को लील रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मंगलवार शाम के आंकड़ों में देश के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में हरियाणा के सात बड़े शहर गुरुग्राम, बल्लभगढ़, कैथल, हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र शामिल हैं।
गुरुग्राम का पंचगांव इलाका एक बार फिर से सबसे प्रदूषित शहर बना है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 380 दर्ज हुआ है। पटाखों के साथ खेतों में सुलगती पराली, शांत पड़ी हवाओं व जमे प्रदूषक तत्वों ने प्रदेश को गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है।