संवाद सूत्र, सिमुलतला(जमुई)। त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। 
यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चार सेवाओं के तहत पांच जोड़ी आरक्षित और अनारक्षित विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। राहत की बात यह है कि इन ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार ही होगा। आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।