National
उत्तराखंड एनकाउंटर: भगवानपुर में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल और दूसरा फरार
संवाद सूत्र जागरण, भगवानपुर। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर गौ-तस्कर के पैर में गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में घायल हुए बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

संवाद सूत्र जागरण, भगवानपुर। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर गौ-तस्कर के पैर में गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में घायल हुए बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, मुठभेड़ का फायदा उठाकर उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जंगलों में कांबिंग कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भगवानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिकरौढा क्षेत्र में आम के एक बाग में कुछ गौतस्कर गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जब मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू की, तो खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी।



