जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में जल्द ही वन्यजीवों का कुनबा बढ़ेगा। तिरुपति चिड़ियाघर से हाइब्रिड बब्बर शेर और देसी भालू के एक-एक जोड़े को यहां लाया जाएगा। इसके बदले गोरखपुर से बाघ, मगरमच्छ और बारासिंघा के एक-एक जोड़े को तिरुपति भेजा जाएगा।
बारासिंघा का जोड़ा लखनऊ चिड़ियाघर से मंगाया जाएगा। पहले इसे गोरखपुर लाया जाएगा और फिर यहां से तिरुपति भेजा जाएगा। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने वन्यजीवों के इस आदान-प्रदान को मंजूरी दे दी है।