शैलेंद्र वर्मा, अमेठी। कभी समय था जब गांवों में दीपावली के अवसर पर घरौंदा बनाने की परंपरा थी। लेकिन, आधुनिकता की दौड़ में यह परंपरा विलुप्त होती जा रही है। दीपावली पर गांवों में छोटे बच्चे मिट्टी का घरौंदा बनाते थे और घर के बड़े लोग उनकी मदद करते थे। बच्चे उसे खूब सजाते थे। यही नहीं दीपावली के दिन घरौंदे में दीप जलाकर सजाते भी थे।
बताते हैं कि दीपावली पर मिट्टी का घरौंदा बनाने की परंपरा भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में शुरू हुई थी, जब लोगों ने मिट्टी के घरौंदे और दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। यह परंपरा धन और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती रही है।