National
गन्ना लदे ट्रक में उतरा हाईटेंशन तार का करंट, बगल से गुजरी बाइक तो चपेट में आए युवक की मौत
जागरण संवाददाता, मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी-पांचली संपर्क मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गन्ने से भरे ट्रक में सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट उतर आया। इसी दौरान ट्रक के बराब
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी-पांचली संपर्क मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गन्ने से भरे ट्रक में सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट उतर आया। इसी दौरान ट्रक के बराबर से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक करंट की चपेट में आ गए।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी थी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


