जागरण संवाददाता गिरिडीह। नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और अपराध में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपितों में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य के साथ चोरी की बाइक खरीदने वाला व्यक्ति भी शामिल है। रविवार को तीनों आरोपितों को सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।