National
अंबाला में लालकुर्ती बाजार के होटल में लगी आग, सभी लोगों को सुरक्षित निकाला; मौके पर पहुंचे अनिल विज
जागरण संवाददाता, अंबाला। अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार स्थित एक होटल में रविवार को अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। होटल से धुआं उठता देख बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की सूचना मिलते ही दम
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए
-1794157353885.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, अंबाला। अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार स्थित एक होटल में रविवार को अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। होटल से धुआं उठता देख बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
होटल में आग लगने की घटना के दौरान सबसे पहले वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर ध्यान दिया गया। राहत की बात यह रही कि होटल में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


