National
कोलकाता: ऑपरेशन सतर्क के तहत हावड़ा स्टेशन पर 2.54 करोड़ रुपये का सोना जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पूर्व रेलवे आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा स्टेशन पर एक यात्री को हिरासत में लेकर उसके पास से करीब 1.742 किलोग्राम सोना बरामद किया। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 5
लेखक Digital Desk36K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पूर्व रेलवे आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा स्टेशन पर एक यात्री को हिरासत में लेकर उसके पास से करीब 1.742 किलोग्राम सोना बरामद किया। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 54 लाख 64 हजार 556 रुपये है।
आरपीएफ की अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) ने 6 नवंबर को खुफिया सूचना के आधार पर कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस (15644 डाउन) में यात्रा कर रहे ओडिशा के गंजाम निवासी 36 वर्षीय के. चंद्र शेखर दास को पकड़ा। वह सोने की खरीद और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


