जागरण संवाददाता, देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बैतालपुर विकासखंड के बरपार गांव पहुंचकर पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।