डिजिटल डेस्क, पटना। दीपावली का त्योहार बिहार में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राजनितिक हस्तियों ने भी पटाखे और दिये जलाकर खुशियां मनाईं और लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए।
दीपावली के शुभ अवसर पर तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी, बेटा-बेटी, माता-पिता और बहन एक साथ नजर आए। बेटी कात्यायनी फुलझड़ी जलाते हुए काफी क्यूट लग रही थी। उसने अपनी तोतली जुबान से सबको दीवाली की शुभकामनाएं दी।