डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली में लोगों की शॉपिंग अभी भी जारी है। रविवार को भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए लोग चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस पहुंचे।
चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस दिल्ली का थोक बाजार है। दीवाली में घर सजाने का सामान इन बाजारों में सस्ता मिलात है, जिसे खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।