National
सीएम योगी के नेतृत्व में विश्व संस्कृति का प्रकाश पर्व बना दीपोत्सव, दस वर्षों की यात्रा में अयोध्या की परंपराओं को मिला नया विस्तार
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। सरयू तट पर प्रज्ज्वलित दीप, रामकथा पार्क में प्रभु श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक का उल्लास और देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों में जीवंत होती रामकथा। अयोध्या के दसवें दीपोत्सव ने भक्ति,
लेखक Digital Desk122K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। सरयू तट पर प्रज्ज्वलित दीप, रामकथा पार्क में प्रभु श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक का उल्लास और देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों में जीवंत होती रामकथा। अयोध्या के दसवें दीपोत्सव ने भक्ति, प्रकाश और संस्कृति को ऐसे साझा अनुभव में बदल दिया, जिसमें स्थानीय परंपराओं के साथ विश्व की रामायण संस्कृतियां भी सहभागी बनीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दस वर्षों की यह यात्रा आयोजन के विस्तार के साथ भारत के सांस्कृतिक आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति बनी है। अयोध्या का दीपोत्सव आज अपनी विरासत को सहेजते हुए उसे दुनिया के सामने प्रस्तुत करने और विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


