डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व उप प्रधानमंत्री, पूर्व गृह मंत्री 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना की।
आडवाणी जी का जीवन असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने वाले भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व उपप्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व व दीर्घ सार्वजनिक जीवन असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा है।