National
दीपावली पर सिरमौर के नाहन में लगी भीषण आग, गौशाला में कई पशुओं की जलने से मौत
जागरण संवाददाता, नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव में छोटी दीपावली को गौशाला में अचानक आग लगने से 4 बड़े बकरे, 6 बकरियां तथा एक बछड़ी की आग में जलने से मौत हो गई है। इसके साथ
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए
-1794133780104.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव में छोटी दीपावली को गौशाला में अचानक आग लगने से 4 बड़े बकरे, 6 बकरियां तथा एक बछड़ी की आग में जलने से मौत हो गई है। इसके साथ ही गौशाला के एक हिस्से में घास के करीब 500 पूले भी काट कर रखे गए थे, जो पूरी तरह से जल गए हैं।
चनालग निवासी किसान राजेंद्र सिंह का परिवार छोटी दीवाली पर खेत में काम करने गया हुआ था। दोपहर को अचानक गौशाला के समीप भारी आग लगी हुई देखा, तो सदस्य गौशाला की तरफ दौड़े। जब तक गौशाला के पास पहुंच कर आग बुझाई, तो तब तक 4 बड़े बकरे, 6 बकरियां, एक बछड़ी तथा 500 घास के पूले जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


