National
अनंत सिंह की बेटी की शादी में सितारों का तड़का: धुरंधर की हीरोइन, सोनू सूद, पवन सिंह समेत जुटेंगे 36 कलाकार
डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी के विवाह समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। विवाह का निमंत्रण पत्र साझा करते हुए उन्होंने बताया कि शादी समारोह में दलगत राजनीति से ऊपर उठ
लेखक Digital Desk36K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी के विवाह समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। विवाह का निमंत्रण पत्र साझा करते हुए उन्होंने बताया कि शादी समारोह में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को आमंत्रित किया जा रहा है।
शादी का न्योता लेकर वे व्यक्तिगत रूप से अपने मित्रों और परिचितों से मिल रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने बेबाकी से कहा कि उनकी बेटी के विवाह में चाहे हिंदुस्तान से लोग आएं या पाकिस्तान से, जहां से भी मेहमान शरीक होना चाहें, उनका दिल से स्वागत है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


