जागरण संवाददाता, कानपुर। पनकी पड़ाव के भवसिंह में दीपावली के त्योाहार पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के एक हिस्से में बनी कच्ची कोठरी की छत अचानक भरभराकर गिर गई।
मलबे में दबकर 65 वर्षीय दादी सास विनोदिनी शुक्ला, 28 वर्षीय बहू अंशिका और 21 दिन के मासूम आरव की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। तीन पीढ़ियों की एक साथ मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मुहल्ले के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं।