National
औरैया में दीपावली में खुशियां मातम में बदलीं, लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर
संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर भिखरा बिकूपुर बंबा के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई
लेखक Ajay Pratap129K पढ़े गए
-1794136497811.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर भिखरा बिकूपुर बंबा के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोडर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। वहीं, दीपावली के दिन हुई घटना ने स्वजन को बेहाल कर दिया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


