संतोष कुमार, बोधगया(गयाजी)। बिहार के बोधगया में दीपावली का जश्न इस बार कुछ खास रहा। मैक्सिको से आए 10 सदस्यीय शिष्टमंडल ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं से प्रभावित होकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई। विदेशी मेहमानों ने दीये जलाए, पटाखे फोड़े, मिठाइयां खाईं और मां लक्ष्मी की पूजा में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किताबों में पढ़ी दीपावली को भारत की धरती पर मनाना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।