डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को द्वारका से नाइजीरिया के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक नाइजीरिया के तीनों नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के भारत में तय समय से ज्यादा समय तक रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर में भेजा गया है।