National
पराली जलाने के मामले में पटियाला पुलिस ने 20 केस दर्ज किए, तीन में खेत मालिक नामजद
जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर जिला पुलिस ने शनिवार को 20 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 17 मामले अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं, जबकि तीन मामलों में खेत मालिकों की पह
लेखक Digital Desk60K पढ़े गए
-1794138116270.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर जिला पुलिस ने शनिवार को 20 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 17 मामले अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं, जबकि तीन मामलों में खेत मालिकों की पहचान होने के बाद उन्हें नामजद किया गया है।
इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने जिले के विभिन्न हिस्सों में पराली जलाने के मामलों में 26 केस दर्ज किए थे। इस तरह दो दिनों में पराली जलाने के कुल 46 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


