National
कालीघाट झड़प: अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, कोलकाता। ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन की रात कालीघाट स्थित उनके आवास के सामने हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी
लेखक Jagran News167K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कोलकाता। ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन की रात कालीघाट स्थित उनके आवास के सामने हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।
इनमें से एक प्राथमिकी में अभिषेक बनर्जी का भी नाम शामिल है। वहीं, घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अन्य आरोपितों की पहचान की जा सके।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


