National
कानपुर में ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर 'ग्रेटर कानपुर' बसाने की तैयारी तेज, केडीए कर रहा 5000 एकड़ भूमि अधिग्रहण
जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर कानपुर को बसाने के लिए तैयारी तेज हो गई है। जमीन पर लाने के लिए केडीए ने किसानों से बातचीत शुरू कर दी है। पांच हजार एकड़ में आने वाली योजना में अभी तक 1800 एकड़ जमी
लेखक Rahul Shukla113K पढ़े गए
-1794140842827.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर कानपुर को बसाने के लिए तैयारी तेज हो गई है। जमीन पर लाने के लिए केडीए ने किसानों से बातचीत शुरू कर दी है। पांच हजार एकड़ में आने वाली योजना में अभी तक 1800 एकड़ जमीन चिह्नित हो गई है। सात गांवों में जमीन चिह्नित की जा रही है। पांच लाख आबादी को बसाने की तैयारी है।
ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर पांच हजार एकड़ में ग्रेटर कानपुर को भीमसेन व आउटर रिंग रोड के बीच पड़ने वाले गांव सेन पश्चिम पारा, सेन पूरब पारा, पतेहुरी, गोपालपुर, गंभीरपुर, कैथा, सरनेतपुर, दुर्जनपुरव इटारा के बीच बसाया जा रहा है। यहां ग्राम समाज की जमीन के साथ खाली जमीन चिह्नित की जा रही है। अभी 18 सौ एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है। यहां पर साढ़े तीन हजार भूखंड विसकित किए जाएगे।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


