जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामभक्ति की राजनीति को लेकर वनटांगिया गांव से समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। दोनों दलों पर अयोध्या की विरासत व विकास के खिलाफ सुनियोजित दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और विकास की गति को रोकने में नाकाम रहे विपक्षी दल अब उसे बदनाम करने में जुटे हैं। उन्हें डर है कि विरासत और विकास की यह यात्रा इसी मजबूती से आगे बढ़ती रही तो उनकी राजनीति हमेशा के लिए दफन हो जाएगी।